नैनीताल : नैनीताल के संवेदनशील भूस्खलन प्रभावित बलियानाले क्षेत्र का दूसरे दिन भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम द्वारा हाई रेजुलेशन ड्रोन सर्वेक्षण व जीपीएस सर्वे कार्य भी किया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर बलियानाला व आस-पास की पहाड़ियों का हाई रेजुलेशन ड्रोन मैपिंग सर्वे किया। टीम के सदस्यों ने ड्रोन कैमरे की मदद से हवाई क्षेत्र से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का सर्वे किया व टीम ने इस पूरे सर्वे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।
ड्रोन सर्वे की मदद से फिजिकल सर्वे, कौनटूअर और रिस्क मैपिंग होगी। मंगलवार को जीएसआई की टीम भी सर्वे हेतु पहुंची। उन्होंने हरिनगर बलियानाला क्षेत्र का सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ भ्रमण कर क्षेत्र के भू-कटाव एवं भू-धंसाव का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आगामी 2 दिन और बलियानाला क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। इन सर्वेक्षणों के माध्यम से क्षेत्र के खतरे की जद में आने वाले भवनों का चयन हो सकेगा।
साथ ही बलियानाला का पूर्णकालिक उपचार में सहायक होगा। इसरो तथा जीएसआई की टीमों द्वारा निरीक्षण रिपोर्ट शीघ्र ही शासन को सौंपी जाएगी। जीएसआई के वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक सेवावृत्त दास, सहायक भू-वैज्ञानिक आशीष प्रकाश, इसरो टीम लीडर डाॅ. सोबन व उनकी टीम सहित अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेश कुमार व सिंचाई, नगर पालिका के अधिकारी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



