तिहाड़ में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के सामने आ रहे वीडियो राष्ट्रीय राजधानी की सियासत का पारा बढ़ा रहे हैं। पहले मसाज और फिर जेल में होटल जैसा खाना खाने का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) बीजेपी आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमलवार है। इस बीच गुजरात में आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने कहा कि ये सब अरविंद केजरीवाल और सबको बदनाम करने के लिए बीजेपी का षड्यंत्र है जो 8 दिसंबर तक चलेगा।
इसुदान गढ़वी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और सबको बदनाम करने के लिए ये भाजपा का षड्यंत्र है जो 8 दिसंबर तक चलेगा… वे बीमार हैं और उनके पास डॉक्टर का सर्टिफिकेट है।
खाना खाते हुए सत्येंद्र जैन का CCTV फुटेज
हाल ही में सामने आये CCTV में सत्येंद्र जैन खाना खाते दिख रहे हैं। देखने से पता चलता है कि खाना जेल का नहीं है और मील में कई अलग-अलग तरह की चीजें हैं। तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, जेल में रहने के दौरान सत्येंद्र जैन का वजन आठ किलो बढ़ गया है। लेकिन सत्येंद्र जैन के वकील ने हाल ही में दावा किया था कि जेल में उनका वजन 28 किलो कम हुआ है।
इस बीच ही जेल से उनके खाने के सीसीटीवी फुटेज लीक हो गए। लीक हुए ये वीडियो 13 सितंबर, 1 और 3 अक्टूबर के हैं। इसमें दिख रहा है कि जैन को जेल में अच्छा खाना मिलता है। वो जेल में सलाद-फल और प्लास्टिक के डब्बों से खाना खाते नजर आ रहे हैं।
मसाज को लेकर BJP-कांग्रेस का ज़ोरदार अटैक
इससे पहले जेल का एक सीसीटीवी फुटेज लीक हुआ था जिसमें सत्येंद्र जैन अपने पैरों और सिर की मसाज कराते दिखे। तब आम आदमी पार्टी की तरफ से बयान आया कि जैन की मेडिकल कंडीशन ठीक नहीं और उन्हें फिजियोथेरेपी की जरूरत होती है। वीडियो को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने आप पर जमकर निशाना साधा। फिर खबर आई कि जिस शख्स से सत्येंद्र जैन मसाज करवा रहे थे, वो अपनी ही नाबालिग के रेप का आरोपी है।


Download Android App
Download iOS App



