प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कर्नाटक में सत्तारूढ़ पार्टी जद (एस) व कांग्रेस के नेताओं को धमकाने के लिए आयकर विभाग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी ने गुरुवार को कहा कि आयकर छापेमारी कुछ नहीं बल्कि ‘बीजेपी की अगुवाई वाली राजग सरकार की बदले की राजनीति है।’
कुमारस्वामी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘राज्य में कुछ व्यापारियों व हमारे प्रमुख राजनेताओं पर आयकर विभाग की छापेमारी मोदी सरकार की बदले की राजनीति है। मैं इससे डरूंगा नहीं।’ इस छापेमारी को मोदी की असली व खुली सर्जिकल स्ट्राइक बताते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आयकर महानिदेशक बी.आर.बालाकृष्णन को एक संवैधानिक पद के प्रस्ताव से प्रधानमंत्री को बदले की राजनीति में सहायता मिली है।
जनता दल सेक्युलर गठबंधन सिद्धांत का पालन करेगी : कुमारस्वामी
कुमारस्वामी ने कहा, ‘चुनाव के समय विरोधियों को परेशान करने के लिए सरकारी मशीनरी व भ्रष्ट अधिकारियों का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है।’


Download Android App
Download iOS App



