पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना’ के तहत जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर बाजार के मुकाबले सस्ते दरों पर दवाइयां मुहैया कराई जा रही हैं। यहां से दवा खरीद रहे लोगों ने पीएम मोदी का आभार जताया है और मांग की है कि पश्चिम बंगाल के अन्य जगहों पर भी जन औषधि स्टोर खोले जाएं। जिससे अधिक से अधिक लोग सस्ते दरों पर दवाइयां खरीद सकें।
मेदिनीपुर में जन औषधि स्टोर के संचालक ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर दवाइयां अच्छी हैं। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, एम्स और अन्य स्थानों पर बड़े अस्पताल के डॉक्टर भी जन औषधि दवाइयों की सलाह देते हैं और कहते हैं कि ये कारगर और अच्छी गुणवत्ता वाली हैं। इस स्टोर पर काफी संख्या में लोग दवाएं खरीदने आ रहे हैं। लोगों का मानना है कि जन औषधि की जेनेरिक दवाइयां काफी कारगर हैं।
अगस्त्य का पेड़: सिरदर्द, डायबिटीज और अन्य बीमारियों का रामबाण इलाज
यहां से दवा खरीद रह एक बुजुर्ग ने बताया कि यहां पर वह चार साल से दवा खरीद रहे हैं। यह दवाइयां काफी कारगर साबित हो रही हैं। सस्ते दरों पर दवाइयां मिलने से काफी धन की बचत हो रही है। जिसका इस्तेमाल हम दूसरे कामों में कर लेते हैं। पहले निजी मेडिकल स्टोर पर बहुत महंगी दवा खरीदनी पड़ती थी। यह योजना गरीबों के लिए वरदान है। इसलिए पीएम मोदी से आग्रह करूंगा कि ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना’ के तहत जन औषधि केंद्र के और भी स्टोर खोले जाएंं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।
ज्ञात हो कि ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना’ का उद्देश्य सभी को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराना है । इसके प्राथमिक लक्ष्यों में से एक है जेनेरिक दवाओं के लाभों के बारे में जनता को शिक्षित करना, इस बात पर जोर देना कि सस्ता होना गुणवत्ता से समझौता नहीं है। इस पहल का उद्देश्य इस गलत धारणा को दूर करना है कि उच्च कीमतें बेहतर गुणवत्ता का संकेत देती हैं। इस योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य पेशेवरों, विशेष रूप से सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले पेशेवरों को जेनेरिक दवाओं के विकल्प लिखने के लिए प्रेरित करना है, जिससे लागत प्रभावी उपचार विकल्पों को बढ़ावा मिले । विभिन्न चिकित्सीय श्रेणियों में आमतौर पर प्रयुक्त होने वाली जेनेरिक दवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद सभी के लिए, विशेष रूप से वंचित लोगों के लिए उपलब्ध हों।


Download Android App
Download iOS App



