बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया में एक युवक की हत्या में शामिल होने के संदेह में उग्र भीड़ ने एक महिला के कपड़े फाड़ दिये और उसे निर्वस्त्र करके घुमाया। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई। इस मामले में स्थानीय पुलिस की लापरवाही पर पटना क्षेत्र के आईजी नैय्यर हसनैन खां ने सख्त कार्रवाई करते हुए बिहिया के एसएचओ सहित 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना भोजपुर जिले में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मचने से हुई। युवक की हत्या कर शव फेंका गया था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। घटना जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया स्टेशन की है जहां युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान विमलेश साव के रूप में हुई है।
महिला रो-रो कर अपनी बेगुनाही का सबूत दे रही थी मगर ग्रामीणों में आक्रोश कुछ इस तरह का था कि कोई भी इस उस वक़्त उसकी दलीलें को सुनने को राजी नहीं था। पुलिसप्रशासन के लचर रवैये से नाराज ग्रामीणों ने बिहिया बाजार में भी जमकर बबाल मचाया और कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों नेआरोप लगाया है कि युवक की हत्या कर के इसे रेलवे ट्रैक के पासजानबूझकर फेंका गया है। वहीं दूसरी ओर मृतक विमलेश साव के परिजनोंका कहना है कि विमलेश परीक्षा देने आया था उसे दो लोगों ने जान से मारकर रेलवे ट्रैक के पास फेंक कर भाग गए है।
इस घटना के बाद बिहिया थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया इसके अलावा आरा जीआरपी थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर और एक हवलदार को भी सस्पेंड किया गया है। कुल मिलाकर इस घटना में 8 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड कर दिए गए है।
वहीं दूसरी ओर यह भी खबर आ रही है कि भाई की दर्दनाक मौत के बाद सदमें में हार्ट अटैक से मृतक की बहन की भी मौत हो गई है। फिलहाल अगर पूरे मामले को देखा जाए तो ग्रामीणों के आक्रोश के आगे पुलिसबल के प्रयास बौने साबित हो रहे है। मामला बढ़ता ही जा रहा है। वैसे जिला पुलिस प्रशासन ने हरकत में आकर मौके पर पहुंचे जिला अभियान पुलिस अधीक्षकको भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



