कर्नाटक : जनता दल सेक्यूलर(जेडीएस) पर अपना हमला जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की पार्टी से कहा कि वह भाजपा को समर्थन देने को लेकर अपना रुख साफ करे। जेडीएस का गढ़ माने जाने वाले पुराने मैसूर क्षेत्र की वोक्कालिगा पट्टी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘ जेडीएस को साफ करना होगा कि वह भाजपा की‘ बी टीम’ है कि नहीं।’’ राहुल ने कहा, ‘‘ उन्हें( जेडीएस को) साफ करना होगा कि क्या वे भाजपा का समर्थन कर रहे हैं, अगर हां, तो क्यों? जेडीएस का पूरा नाम जनता दल संघ परिवार है।’’ कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनावों के सिलसिले में अपने प्रचार अभियान के चौथे दौर के तहत राहुल पुराने मैसूर क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस क्षेत्र में वोक्कालिगा समुदाय की अच्छी- खासी मौजूदगी है। माना जाता है कि जेडीएस को इस समुदाय का समर्थन प्राप्त है। अप्रैल- मई में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
रोजगार पैदा होने में कमी को देश की‘‘ सबसे बड़ी समस्या’’ करार देते हुए राहुल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर अपने वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नौकरियांसृजित करने और किसानों के संकट का समाधान करने को लेकर भाजपा ने जो वादे किए थे वे अब तक पूरे नहीं हुए। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा कि उसने गरीबों, दबे- कुचलों और पिछड़े समुदायों के लिए काम किया है। राहुल ने सिद्धारमैया को‘‘ बेदाग सरकार’’ चलाने का श्रेय भी दिया। हीरा कारोबारी नीरव मोदी के कथित तौर पर22,000 करोड़ रुपए लेकर भारत से भाग जाने का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए। राहुल ने पूछा, ‘‘ नरेंद्र मोदी कैसी चौकीदारी कर रहे हैं?’’ इससे पहले, राहुल दिवंगत कांग्रेस विधायक वाई एन रुद्रेश गौड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हासन जिले के बेलुरू गए। गौड़ा का निधन कल हुआ।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



