जयपुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से अजमेर में दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई गई और राष्ट्रीय एकता, अमन व खुशहाली की दुआ माँगी गई। राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने राहुल गांधी की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज के 806वें उर्स के मुबारक मौके पर दरगाह पर चादर चढाई और उनकी ओर से भेजा गया पैगाम पढ़कर सुनाया।
इस अवसर पर पायलट, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व राजस्थान सहप्रभारी विवेक बंसल, देवेन्द्र यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमेन खुर्शीद अहमद सईद, सांसद डॉ. रघु शर्मा, सहित अनेक कांग्रेस जनों ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चादर चढ़ाई एवं अकीदत के फूल पेश कर देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ माँगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



