हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एक एटीएम अपराधी उखाड़ ले गए। बताया जा रहा है कि एटीएम में 20 लाख 92 हजार 700 रुपए थे। यह एटीएम रांची-पटना हाइवे के किनारे स्थित है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। इसकी जानकारी सोमवार सुबह को तब हुई, जब स्थानीय लोगों ने एटीएम का शटर टूटा पाया। एटीएम जिस मकान में है, उसके मालिक भी पास ही रहते हैं। उन्होंने पुलिस और बैंक के अफसरों को इसकी सूचना दी।
Highlights
- 20 लाख कैश के साथ ATM उखाड़ ले गए अपराधी
- घटना रात लगभग 12.15 बजे की
- घटना रविवार देर रात की बताई जा रही
घटना रात लगभग 12.15 बजे की
एटीएम उखाड़ने के पहले अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे को ढंक दिया था। इससे पता चला कि घटना रात लगभग 12.15 बजे की है। बैंक के शाखा प्रबंधक ने इसे लेकर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि बीते दो वर्षों में झारखंड के रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, चतरा, धनबाद और रांची में एटीएम उखाड़कर ले जाने की तकरीबन एक दर्जन वारदात हुई है।


Download Android App
Download iOS App



