बनभूलपुरा हिंसा मामला: कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में जिला प्रशासन पहुंचा रहा खाने-पीने का सामान और दवाइयां

Summary :

बनभूलपुरा हिंसा मामला (Banbhulpura violence case): हल्द्वानी में 8 फरवरी को बनभूलपुरा में अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान हुई हिंसा को सोमवार को चार दिन हो गए हैं। अब स्थिति सामान्य होने लगी है। हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू खत्म हो गया है। लेकिन, बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी है। Highlights: 8 फरवरी को बनभूलपुरा में अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान हुई हिंसा  कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में जिला प्रशासन पहुंचा रहा खाने-पीने का सामान और दवाइयां ‘बीमार लोगों को दवाइयां और दूध भी दिया जा रहा’ खाने-पीने का सामान, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कर्फ्यू में कुछ ढील दी गई…

banbhulpura violence case

बनभूलपुरा हिंसा मामला (Banbhulpura violence case): हल्द्वानी में 8 फरवरी को बनभूलपुरा में अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान हुई हिंसा को सोमवार को चार दिन हो गए हैं। अब स्थिति सामान्य होने लगी है। हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू खत्म हो गया है। लेकिन, बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी है।

Highlights:

  • 8 फरवरी को बनभूलपुरा में अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान हुई हिंसा 
  • कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में जिला प्रशासन पहुंचा रहा खाने-पीने का सामान और दवाइयां
  • ‘बीमार लोगों को दवाइयां और दूध भी दिया जा रहा’

खाने-पीने का सामान, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध

कर्फ्यू में कुछ ढील दी गई है। कर्फ्यू के बीच जिला प्रशासन आवश्यक सामग्री, खाने-पीने का सामान, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करा रहा है। पशुओं के लिए चारा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएम वंदना सिंह ने साफ कहा है कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी। लेकिन, जरूरी सामान लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

banbhulpura violence case

‘बीमार लोगों को दवाइयां और दूध भी दिया जा रहा’

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में लोगों को खाने-पीने के साथ ही बीमार लोगों को दवाइयां और दूध भी दिया जा रहा है। शांति और सुरक्षा के बीच लोगों को राशन वितरित किया जा रहा है। अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है। दूसरी तरफ हिंसा के बाद से ही उपद्रवी, दंगाई और पत्थरबाज अपने घरवालों के साथ फरार हो गए हैं। पुलिस लगातार कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। इस सर्चिंग में कई लोग घायल अवस्था में मिल रहे हैं।

‘300 संदिग्ध और चिन्हित पत्थरबाज फरार चल रहे’

बनभूलपुरा हिंसा में लगभग 300 संदिग्ध और चिन्हित पत्थरबाज फरार चल रहे हैं। बनभूलपुरा के लगभग 300 घरों में ताला लटका है। हिंसा के बाद जैसे ही हल्द्वानी में कर्फ्यू जारी हुआ तब से पत्थरबाज अपने परिवार वालों के साथ छुपते हुए पुलिस से बचकर दूसरे राज्यों में रह रहे अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमों को अन्य राज्यों में भेज दिया है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team