झारखंड में पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती की मांग को लेकर मंगलवार को राज्यभर में 1400 पेट्रोल पंप बंद रहे। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की वैट में कटौती की मांग के तहत बंद पंप के चलते आम जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। हालांकि, राज्य सरकार ने पेट्रोल पंप मालिकों को चेतावनी देते हुए पंप खोलने को कहा था।
झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के राज्य महासचिव शरद डुडानी ने बताया कि पूरे प्रदेश में सुबह 6:00 बजे से रात तक पेट्रोल पंप बंद रहे। राज्य में पट्रोल पंप बंद रहने से आम लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अवगत करा दिया गया था कि राज्य के पेट्रोल पंपों को विशेषकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि ग्राहक बिहार, पश्चिम बंगाल अथवा उत्तर प्रदेश से पेट्रोल एवं डीलज भरवा रहे हैं क्योंकि इन प्रदेशों में वैट में कटौती से ईंधन का मूल्य कम हो गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को अनेक बार बताने पर भी इस बारे में उनसे कोई बातचीत नहीं की गयी है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उछाल से घरेलू बाजार में डीजल और पेट्रोल के दाम में बढ़तरी से प्रभावित उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नवंबर के पहले सप्ताह में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में पांच रुपए प्रति लीटर और डीजल पर दस रुपए प्रति लीटर की कमी की थी।


Download Android App
Download iOS App



