रांची के बाहरी क्षेत्र में रविवार को आईईडी विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार, तमाड़ विधानसभा सीट पर मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के बाद सीआरपीएफ के जवान रविवार की सुबह वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान नक्सली गुरिल्लाओं ने आईईडी विस्फोट किया, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो कि शनिवार को भी नक्सली गुरिल्लाओं ने खूंटी जिले के अर्की में सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया था। वहीं सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद वे भाग खड़े हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



