झारखंड विधानसभा चुनाव : साथ मिलकर मैदान में उतरेंगे AJSU और भाजपा

Summary :

आज्सू के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने विधानसभा चुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह तैयार है। वह भाजपा के साथ पूर्व की तरह गठबंधन में ही चुनाव लड़ेगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसकी पुरानी सहयोगी पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आज्सू) साथ-साथ होंगे। आज्सू के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शुक्रवार को विधानसभा चुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह तैयार है। वह भाजपा के साथ पूर्व की तरह गठबंधन में ही चुनाव लड़ेगी। 
महतो ने कहा कि भाजपा से गठबंधन के मुद्दे पर एक दौर की बातचीत हो गई है और छह नवंबर तक उनकी पार्टी भाजपा से बातचीत पूरी कर अपने चुनाव लड़ने वाली सीटों की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ चुनाव लड़ेगी लेकिन इसके लिए वह अपना घोषणा पत्र अलग से लेकर आयेगी। 
उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर उनकी पार्टी मजबूत है उन पर वह अपने उम्मीदवार उतारेंगे। पिछले विधानसभा में आज्सू के चार विधायक चुनकर आये थे लेकिन इस समय विधानसभा में आज्सू के तीन विधायक हैं। 

झारखंड विधानसभा चुनावों का ऐलान : 30 नंवबर को पहले चरण का मतदान, 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Desk Team