देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से हालात बहुत खराब हो गए है।लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बता दें झारखंड के रांची समेत कुछ जिलों में गुरुवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो रांची के आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं रांची में बुधवार देर शाम को बारिश हुई।
कई इलाकों में बारिश से उमस वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली
तो वहीं बुधवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी समेत शहर के कई इलाकों में बारिश होने से उमस वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लगभग घंटे भर में ही 14 मिमी बारिश हुई। हालांकि, जमशेदपुर का तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से एक डिग्री ज्यादा था।
अभी तक राज्य में 38 फीसदी तक कम बारिश हुई है
आपको बता दें जमशेदपुर मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की तरह गुरुवार व शुक्रवार को भी आसमान में बादल रहेंगे और शहर में अलग-अलग कई इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। जबकि आगामी 15 और 16 जुलाई को बारिश होने और 17 व 18 जुलाई को जमकर बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताते हैं वैसे तो मॉनसून ने पूरे झारखंड को कवर कर रखा है, लेकिन ट्रफ की मूवमेंट के वजह से बारिश में असमानता देखी जा रही है। अभी तक राज्य में 38 फीसदी तक कम बारिश हुई है।


Download Android App
Download iOS App



