कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी सहित 40 नेताओं को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।
कांग्रेस की गुरुवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी की चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक, महासचिव एवं झारखंड के प्रभारी आर पी एन सिंह, महासचिव ज्योतिरादित्य सिंघिया, तारिक अनवर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव को भी स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने प्रदेश इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है जिनमें सुबोध कांत सहाय, आलमगीर आलम, केशव महतो, सरफराज आलम, शमशेर आलम, धीरज साहू आदि प्रमुख हैं। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल नहीं किया गया है। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भी इसमें जगह नहीं दी गयी है।


Download Android App
Download iOS App



