झारखंड के हजारीबाग जिले से नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन और बाद में शादी करवाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को बरामद कर पुलिस कोर्ट में उसका बयान दर्ज करवाएगी।
घटना पर एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा कि नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना मिलने पर मामला दर्ज़ कर कार्रवाई शुरू की थी। लड़की की बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ़्तारी के लिए हमने राज्य के बाहर एक टीम भेजी थी। हमने लड़की को बरामद कर लिया है। लड़की का बयान न्यायालय के सामने दर्ज़ करा मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमने अभियुक्त के साथ एक और व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। हमने कुल 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर क़ानून के अनुसार कार्रवाई होगी। धर्म परिवर्तन की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस इस बिंदू पर भी जांच करेगी।
नाबालिग पर पहले से ही शादी का दवाब बना रहे थे आरोपी
लड़की की मां ने बताया, “शाहिद अंसारी 4 तारीख को अपने दोस्तों के साथ आया और हमको डराने, धमकाने लगा। अरबाज और शाहिद अंसारी जबरन हमारी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए।” मां का आरोप है कि आरोपी पहले से ही उस पर बेटी की शादी का दबाव बना रहे थे। उसको लगातार धमकियां दी जा रही थीं।


Download Android App
Download iOS App



