राजधानी दिल्ली के महरोली में हुई श्रद्धा हत्या मामले में पुलिस दिन
ब दिन नए नए खुलासे करते जा रही है. और इन सब के बीच आज एक बार फिर से पुलिस नें
अपनी जांच में एक नया खुलास किया, जो कि आपको काफी हैरान कर देगा.
आपको बता दें कि श्रद्धा और आफताब यह दोनों प्रेमी जोड़े थे, जो कि,
काफी समय से साथ रह रह थे लेकिन 18 मई को आफताब और श्रद्धा का किसी बात को लेकर
झगड़ा हुआ. इसके बाद आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी. आफताब ने हत्या के अगले दिन
300 लीटर वाला फ्रिज खरीदा था. इसके
अलावा बताया जा रहा है कि, अपराधी आफताब ने यह आइडिया अमेरिकी क्राइम ड्रामा डेक्सटर
से लिया.. श्रद्धा की बेरहमी से हत्या करने के बाद 20 मई को आफताब ने श्रद्धा के
शरीर को 35 टुकड़ों में काटा, जिसके बाद श्रद्धा को फ्रिज में रख दिया.
इसके अलावा पुलिस की जांच में सामने आया कि, आरोपी आफताब श्रद्धा की
बेरहमी से हत्या करने के कई दिनों बाद तक उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव था, जिससे किसी को श्रद्धा की मौत की भनक
तक न लगे, वहीं दूसरी ओर वह श्रद्धा के शव के टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में रखता गया। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा और आफताब दिल्ली 8 मई पहुंचे
थे. पहले वे पहाड़गंज के होटल में रुके. इसके बाद साउथ दिल्ली के एक इलाके मे ठहरे.
इसके बाद वे छतरपुर में एक फ्लैट में रहने लगे.
आपको बताते चलें कि अपराधी आफताब ने होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की थी.
और कई सालों तक शेफ का भी काम किया. इस दौरान उसने मीट काटने की ट्रेनिंग भी ली
थी. इसी का इस्तेमाल उसने श्रद्धा के शरीर को काटने के लिए किया. उसने दो दिन में
श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर दिए. आफताब ने शरीर के टुकड़ों से फ्रिज को भर
दिया और होशियारी से शव सड़ने की बदबू न आए, इसके लिए उसने रूम फ्रेशनर और अगरबत्ती का भी इस्तेमाल किया. फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच में श्रद्धा हत्या मामले में यह जानकारी
दी है जो कि हम आपतक लेकर आए वहीं अब देखने वाली तो यह होगी कि
पुलिस के द्वारा श्रद्धा हत्याकांड में क्या बड़े पहलु निकलकर आते हैं.


Download Android App
Download iOS App




