Jharkhand News : देवघर में कड़ी सुरक्षा के बीच PM मोदी ने रोडशो किया

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच 12 किलोमीटर लंबा रोडशो शुरू किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच 12 किलोमीटर लंबा रोडशो शुरू किया।प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने के दौरान सड़क के दोनों ओर लोग कतार में उनके इंतजार में खड़े थे, जिनमें से अधिकतर ने भगवा वस्त्र पहन रखे थे। मोदी भीड़ की ओर हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे थे।
सुरक्षाकर्मियों को प्रधानमंत्री के लिए रास्ता साफ करने में मशक्कत 
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए रोडशो के पूरे मार्ग को बैनरों और पोस्टरों से सजाया गया है।इस दौरान लोग ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे थे और प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्पवर्षा कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों को प्रधानमंत्री के लिए रास्ता साफ करने में मशक्कत करते हुए देखा गया।इससे पहले प्रधानमंत्री ने अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया तथा देवघर हवाई अड्डे समेत अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

Desk Team