विदेश में दीपिका ने सेलिब्रेट की पति रणवीर का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर दिखाई झलक

Summary :

रणवीर-दीपिका यूएस में छुट्टियां मना रहे हैं। जिसकी कुछ झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

बॉलीवुड के पॉवर कपल रणवीर
सिंह और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री फैंस को खूब भाता है। बात ऑफस्क्रीन की करें
या ऑनस्क्रीन दोनों की बान्डिंग इनके फैंस को दमदार लगती है। दोनों सोशल मीडिया पर
कम एक्टिव रहते हैं लेकिन खास मौके पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिख ही जाते हैं।
दीपिका ने पति रणवीर के जन्मदिन से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है
जो खूब पसंद किया जा रहा है।

Ranveer Singh and Deepika Padukone shower each other with kisses in pics  from their romantic and adventurous holiday | Hindi Movie News - Times of  India

रणवीर-दीपिका यूएस में
छुट्टियां मना रहे हैं। जिसकी कुछ झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी
है।
दीपिका ने अपने
इंस्टा अकाउंट से फोटोज और वीडियोज की एक सीरीज शेयर की है
, जिनमें ये दोनों किसी झील के पानी में
एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखने से लगता है कि
, ये उनके किसी वेकेशन
की हैं और कैप्शन से लगता है कि
, यह तस्वीरें और वीडियोज रणवीर के जन्मदिन यानी 6 जुलाई 2022 के दौरान की हैं, जिन्हें दीपिका ने अब
शेयर किया है। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है
, ”हमारे जीवन में भरपूर अनुभव और रोमांच हो।” इसके साथ ही उन्होंने
पति रणवीर सिंह और
#HappyBirthday भी टैग किया है। वहीं, रणवीर ने अपने जंगल
के अनुभवों को शेयर करते हुए उसे कैप्शन दिया
,
‘
लव टू लव यू #baby #birthday
#photodump।’

PHOTOS: बाइक चलाने से, ट्रेकिंग और स्विमिंग तक, विदेश में ऐसे किया Deepika Padukone ने पति Ranveer Singh का बर्थडे सेलिब्रेट

सोमवार की सुबह रणवीर-दीपिका यूएस से छुट्टियां बिता कर
वापस लौटे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जहां दीपिका पादुकोण आने वाले दिनों में
फिल्म
‘जवान’,‘सपना दीदी‘, ‘द इंटर्न‘ और ‘प्रोजेक्ट के‘ में नजर आएंगी। वहीं, पति रणवीर सिंह ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’,‘तख्त’ और ‘सर्कस’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

Desk Team