झारखंड के दुमका में 33 सरकारी स्कूलों में रविवार की बजाए शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश देने का मामला सामने आया है। सभी 33 स्कूल मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हैं। वहीं इन स्कूलों के आगे या फिर पीछे ‘उर्दू’ शब्द जुड़ा हुआ है। इससे पहले जामताड़ा से भी ऐसा ही मामला सामने आया था।
मामले की जानकारी देते हुए दुमका के डीएसई संजय कुमार दास ने कहा कि हमने 33 स्कूलों के बीओ को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने की सलाह दी है। सभी स्कूलों के नाम उर्दू से जुड़े हैं। बता दें कि ये सभी स्कूल मदरसा नहीं हैं, बल्कि सामान्य प्राथमिक और मध्य विद्यालय हैं।

जामताड़ा के बाद पाकुड़, पलामू, बोकारो, गिरिडीह, रांची के कमोबेश स्कूलों में ऐसा होने की बात अभी तक सामने आई थी। वहीं गढ़वा जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा दवाब डालकर स्कूल की प्रार्थना बदलवाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए थे।


Download Android App
Download iOS App



