भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गोवा का अपना दो दिवसीय दौरा रद्द कर दिया है, क्योंकि उनके दिल्ली में अन्य कार्यक्रम हैं। पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेट तानावडे ने रविवार को यह जानकारी दी। उनका राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की विभिन्न इकाइयों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम था।
उन्होंने बताया कि नड्डा का सोमवार और मंगलवार को गोवा की यात्रा करने और पार्टी के विभिन्न सांगठनिक शाखाओं, विधायक दल, जिला समितियों के अध्यक्ष और महासचिवों, विभिन्न मंडलों के प्रभारियों, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ एवं अन्य के साथ बैठक करने का भी योजना थी। तानावडे ने बताया था कि चुनाव में अभी छह महीने का वक्त है इसलिए पार्टी ने टिकट बंटवारे पर फैसला नहीं किया है। भाजपा संसदीय बोर्ड विधानसभा क्षेत्रों में सर्वेक्षण के बाद उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला करेगा।
बता दे भाजपा ने 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 40 विधानसभा सीटों में से 13 पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि भाजपा, गोवा फॉरवर्ड ब्लॉक (जीएफपी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) एवं दो निर्दलीय विधायकों के सहयोग से मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बनाने में सफल रही थी।


Download Android App
Download iOS App



