असम विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने पांच-गारंटी वाला अभियान शुरू किया। कांग्रेस के इस अभियान पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ ‘भ्रष्टाचार की गारंटी’ दे सकती है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने हाल ही में असम में चुनाव प्रचार के दौरान पांच-गारंटी वाला अभियान शुरू किया।
असम के ढाकुआखाना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘60 साल तक कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहे, इस कारण पिछले पांच साल से हम सिर्फ गड्ढे भर रहे हैं, सड़कों की मरम्मत कर रहे हैं, दो लेन की सड़कों को चार और छह लेन की बना रहे हैं।’’
असम में बोले CM शिवराज- SRP बनकर रह गई कांग्रेस, ‘जिन्ना के पदचिह्नों’ पर चलकर देश को कर देगी तबाह
बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सिर्फ बीजेपी के पास मिशन है, ‘‘कांग्रेस को तो सिर्फ कमीशन में दिलचस्पी है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ ‘लटकाना’, ‘अटकाना’, ‘भटकाना’ में यकीन रखती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘जोड़ने’ में विश्वास करते हैं। नड्डा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने अपने प्रयासों से असम और पूर्वोत्तर राज्यों को भारत की मुख्यधारा से जोड़ा है।’’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को राज्य में सर्बानंद सोनोवाल नीत भाजपा सरकार ने मूर्त रूप दिया जिससे असम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। बता दें कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर असम के लिए पांच ‘गारंटी’ दी हैं। पहली नागरिकता संशोधन अधिनियम है।
कांग्रेस ने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि सीएए असम में लागू न हो। अन्य गारंटियों में शामिल हैं – 200 यूनिट मुफ्त बिजली, गृहणियों को 2,000 रुपये प्रति माह, चाय बगान मजदूरों का न्यूनतम वेतन 365 रुपए प्रतिदिन और राज्य में पांच लाख नौकरियां पैदा करना।


Download Android App
Download iOS App



