इंतजार खत्म, फिल्म ‘RRR’ से सामने आया आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक, सीता के अवतार में बेहद सुन्दर नजर आई एक्ट्रेस

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के जन्मदिन के खास मौके पर आज उनकी फिल्म आरआरआर से अदाकारा का फस्र्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के जन्मदिन के खास मौके पर आज उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ से अदाकारा का फस्र्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। एसएस राजामौली की इस फिल्म से आलिया तेलेगु सिनेमा में अपने पांव रखने जा रही है,जिसमें आलिया सीता का रोल अदा करती हुई नजर आएगी। 
इस फिल्म के फस्र्ट लुक में आलिया ग्रीन कलर की साड़ी और रेड ब्लाउस पहने हुए माथे पर बिंदी लगाए हुए मंदिर में बैठी हुई नजर आ रही है। अभिनेत्री इसमें एथनिक अवतार में दिखाई दे रही हैं साथ ही उन्होंने मांग टीका भी लगाया हुआ है। आलिया के इस लुक को जारी करके फिल्म के ऑफिशियल अकाउंट पर लिखा गया है,इंतजार खत्म हुआ। सीता के तौर पर आलिया का फस्र्ट लुक। हैप्पी बर्थडे आलिया। 

बता दें हाल ही में फिल्म के ऑफिशियल अकाउंट से फैंस को यह जानकारी दी गई कि 15 मार्च की सुबह फिल्म से आलिया भट्ट का सीता के रूप में फस्र्ट लुक जारी किया जाएगा। 
वहीं इस फिल्म की बात करें तो आरआरआर की कुछ हिस्से की शूटिंग महाबलेश्वर में होनी थी। इसके अलावा फिल्म के जिन-जिन दृश्यों में आलिया दिखाई देंगी उसकी शूटिंग हैदराबाद में होगी। वैसे अब फिल्म की अनाउंसमेंट हो जाने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल वो आलिया को अपने पसंदीदा स्टार के साथ देखने को बेताब हैं। 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में आलिया अभिनेता राम चरण के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया के अलावा अभिनेता राम चरण,अजय देवगन,एनटीआर जूनियर भी दिखाई देंगे। सिनेमाघरों पर ये फिल्म 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। 
इस फिल्म के  अलावा आलिया भट्ट फिलहाल अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। इस दो फिल्मों के अलावा आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी और करण जौहर की फिल्म तख्त में भी काम करती दिखेंगी। 

Desk Team