बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को राजभवन में न्यायमूर्ति मुकेश कुमार रसिकभाई शाह को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। पटना स्थित राजभवन के दरबार हॉल में आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सत्यपाल मलिक ने न्यायमूर्ति मुकेश कुमार रसिकभाई शाह को पटना हाई के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति हारून रशीद, बिहार विधान परिषद् में प्रतिपक्ष की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सहित राज्य के कई मंत्री, पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीशगण, लोकायुक्त, महाधिवक्ता, राज्य के विभिन्न आयोगों, समितियों, निकायों एवं संगठनों आदि के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं पदाधिकारीगण तथा राज्य सरकार के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारीगण सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे।
न्यायमूर्ति शाह पटना हाई कोर्ट के 41वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे इससे पहले गुजरात हाई कोर्ट में वरिष्ठ न्यायधीश थे। पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश रहे न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन को दिल्ली हाई कोर्ट का मुख्य न्यायधीश नियुक्त किये जाने के बाद पटना हाई कोर्ट में मुख्य न्यायधीश का पद रिक्त था।


Download Android App
Download iOS App



