इस साल के अंत तक कई राज्यों के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए कई महीनो से तैयारी की जा रही है इस बीच मध्य प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी चुनावी मैदाने में कई दिग्गज नेताओं को उतारने की तैयारी कर रही है जिसमें एक नाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी है। जिनकी विधानसभा चुनाव में उतरने की खबरें काफी तेज हो चुकी है। बीजेपी मध्य प्रदेश में अपनी जड़े मजबूत करने के लिए सिंधिया को उज्जैन से टिकट देने की चर्चा कर रही है हालांकि अब तक टिकट वितरण की सूची पर कोई भी स्पष्टीकरण नहीं हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सिर्फ ग्वालियर चंबल से ही नहीं बल्कि मालवांचल से भी काफी गहरा रिश्ता है वह उज्जैन में लगातार आते रहते हैं। इतना भी कहा जाता है कि भगवान महाकाल की सवारी को सिंधिया स्टेट में ही भव्य रूप दिया गया था और यही कारण है कि भगवान महाकाल की आखिरी सवारी में पूजा के लिए सिंधिया परिवार का कोई ना कोई एक सदस्य उज्जैन जरूर आता है।
क्यों लड़ना चाहिए सिंधिया को उज्जैन से चुनाव ?
आपको बता दे कि जब तक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के अंदर थे। तब तक धार्मिक नगरी उज्जैन से ही एक टिकट उनके खाते में जाता था और अभी यही कहा जा रहा है कि उनको उज्जैन से ही प्रत्याशी बनाया जाएगा।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों का कहना है की अगर बीजेपी केंद्रीय मंत्री सिंधिया को विधानसभा चुनाव से लड़ना चाहती है तो उज्जैन से उनका निर्णय सर्वश्रेष्ठ रहेगा। क्योंकि उज्जैन से सिंधिया परिवार का कुछ नहीं रिश्ता है और यहां के लोगों में भी उनका काफी जुड़ाव है।ऐसे में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम बीजेपी के तरफ से कार्यकर्ताओं ने सामने रख दिया है सिंधिया के समर्थकों का कहना है कि अगर वह मैदान में उतरते हैं तो बीजेपी की अवश्य जीत होगी।


Download Android App
Download iOS App



