भोपाल पहुंचे ज्योतिरादित्या सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान के आवास पर किया रात्रिभोज

Summary :

गुरुवार रात भारतीय जनता पार्टी(BJP) में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनके आवास पर पहुंचे

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया। जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर  शिवराज सिंह चौहान के आवास पर डीनर करने पहुंचे। जहा तीनों नेताओं ने साथ में खाना खाया।
बता दें की मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने का फैसला लिया और 18 साल कांग्रेस में रहकर 11 मार्च को बीजेपी में शामिल हुए। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से ही सिंधिया नाराज़ चल रहे थे। सिंधिया को भाजपा में शामिल होने के बाद तुरंत पार्टी ने राज्यसभा का टिकट दे दिया।

BJP का शक्ति प्रदर्शन : ज्योतिरादित्य बोले – सिंधिया परिवार सदैव ईमानदारी से जनसेवा के लिए आगे बढ़े है

अबतक राज्य के 22 विधायकों ने अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से 19 विधायक बेंगलुरु में हैं। वहीं राज्य सरकार ने बेंगलुरु गए छह मंत्रियों को बर्खास्त करने की सिफाारिश राज्यपाल से की है। राज्यपाल इस सिफारिश पर फैसला कर सकते हैं।

Desk Team