कविता ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में निजता का मुद्दा उठाने के लिए ईडी को पत्र लिख रही हैं। वह सोचती हैं कि लोगों के निजता के अधिकार की रक्षा की जानी चाहिए। आईएएनएस के पास उपलब्ध पत्र में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने ईडी पर सेल फोन को नष्ट करने के झूठे आरोप के जानबूझकर लीक करने का आरोप लगाया है, जिसके कारण उनके विरोधियों ने उन्हें बदनाम किया। पत्र में उन्होंने लिखा, मैं आज आपके सामने उन सभी पुराने फोनों को प्रस्तुत कर रही हूं, जो मैंने अतीत में इस्तेमाल किए , और आपके द्वारा मांगे गए थे, जिन्हें मैं इकट्ठा कर सकती थी। लेकिन फोन में छेड़छाड़ की जा सकती है। यह उनकी निजता का हनन है। उन्होंने आगे लिखा कि यह देखकर हैरानी होती है कि कैसे, क्यों और किन परिस्थितियों में एजेंसी ने ऐसा आरोप लगाया जबकि उन्हें न तो समन किया गया और न ही कोई सवाल पूछा गया।

एक राजनीतिक घमासान हुआ है
कविता ने कहा, एजेंसी द्वारा मुझे पहली बार इसी माह बुलाया गया, इसलिए मेरे पास यह मानने के कारण हैं कि नवंबर 2022 में मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप न केवल दुर्भावनापूर्ण व गलत थे, बल्कि पूर्वाग्रही भी थे। जानबूझकर जनता के सामने झूठे आरोप के लीक होने से एक राजनीतिक घमासान हुआ है, जिसमें मेरे राजनीतिक विरोधी आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं, मुझ पर तथाकथित सबूतों को नष्ट करने का आरोप लगा रहे हैं, और मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा कर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी निहित राजनीतिक हित की वेदी पर स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के अपने पवित्र कर्तव्य को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



