भुवनेश्वर : अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने सोमवार को बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद हासन ने बताया कि उन्होंने ओडिशा के पांच बार के मुख्यमंत्री से राजनीतिक सलाह ली।पटनायक और हासन ने मुख्यमंत्री के आवास नवीन निवास पर करीब 30 मिनट तक बातचीत की।
मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) पार्टी के संस्थापक हासन ने मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘यह नेता के तौर पर एक तरफ से मिली सलाह थी। मैंने सवाल पूछे और कुछ अच्छे जवाब मिले।’’ ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजद और उनकी एमएनएम के बीच संभावित गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर हासन ने कहा, ‘‘वरिष्ठ नेता इस पर फैसला लेंगे। हालांकि हम सलाह लेते हैं और करीबी रूप से नवीन पटनायक पर नजर रखते हैं। हम उनसे मिलकर खुश हैं।’’ हासन एक निजी संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर आए थे।


Download Android App
Download iOS App



