कमल हासन की पार्टी एमएनएम तमिलनाडु में नहीं लड़ेगी उपचुनाव

Summary :

हासन ने कहा, “यह बहुत स्पष्ट है कि उपचुनाव सत्तारूढ़ दल और पहले शासन करने वाली पार्टी के बीच सत्ता संघर्ष के अलावा कुछ नहीं है। वे अपनी ताकत और पद बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।”

मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन ने तमिलनाडु विधानसभा की दो सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव को अन्नाद्रमुक और द्रमुक का ‘‘भ्रष्ट राजनीतिक तामशा’’ और ‘‘सत्ता संघर्ष’’ करार देते हुए रविवार को कहा कि उनकी पार्टी इसमें हिस्सा नहीं लेगी। 
एमएनएम ने लोकसभा चुनाव-2019 से चुनावी राजनीति की शुरुआत की थी और कई सीटों पर तीसरे स्थान पर रही। हासन ने कहा कि वह नानगुनेरी और विक्रवंडी उपचुनाव के नाम पर भ्रष्ट राजनीतिक तमाशों का हिस्सा नहीं बनना चाहते। यहां जारी बयान में हासन ने कहा, ‘‘यह बहुत स्पष्ट है कि उपचुनाव सत्तारूढ़ दल और पहले शासन करने वाली पार्टी के बीच सत्ता संघर्ष के अलावा कुछ नहीं है। वे अपनी ताकत और पद बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।’’ 

तेज हवा की चपेट में आने से एयर इंडिया का विमान क्षतिग्रस्त, यात्री सुरक्षित

अभिनेता से राजनेता बने हासन ने कहा कि एमएनएम तेजी से तमिलनाडु के लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है और वर्ष 2021 में सरकार बनाएगी, पुराने और बेकार हो चुके राजनीतिक दलों को हटाएंगे और उनका भ्रष्टाचार खत्म कर बेहतर प्रशासन मुहैया कराएंगे, लोग जिसके हकदार हैं। 

Desk Team