कमलनाथ ने केंद्र पर लगाया कोरोना महामारी को गंभीरता से न लेने का आरोप

Summary :

कमलनाथ ने कहा, केंद्र सरकार ने कोरोना (कोविड-19) महामारी की गंभीरता को समझने में लंबा समय लगा दिया। केंद्र ने राहुल गांधी के कोरोना पर चिंता व्यक्त करने के 40 दिनों बाद लॉकडाउन लगाया।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य की बीजेपी सरकार और केंद्र सरकार पर हमला किया है। उन्होंने राज्य की शिवराज सरकार पर जनता को बेवकूफ बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां न कोई मंत्रिमंडल है, न ही कोई स्वास्थ्य मंत्री या गृह मंत्री है।
कमलनाथ ने कहा, केंद्र सरकार ने कोरोना (कोविड-19) महामारी की गंभीरता को समझने में लंबा समय लगा दिया। केंद्र ने राहुल गांधी के कोरोना पर चिंता व्यक्त करने के 40 दिनों बाद लॉकडाउन लगाया। क्योंकि उस दौरान केंद्र सरकार का ध्यान राज्यसभा चुनाव को देखते हुए सांसदों को अपने पक्ष में करने पर था। 

पंजाब में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में 7 लोगों की हुई गिरफ्तारी

कोरोना वायरस के कारण स्थिति बहुत गंभीर है; व्यापक जांच होने पर और मामले सामने आएंगे। उन्होंने कहा, बीजेपी मध्य प्रदेश के लोगों को बेवकूफ बना रही है क्योंकि इतने गंभीर संकट में भी राज्य में न कोई मंत्रिमंडल है, न ही कोई स्वास्थ्य मंत्री या गृह मंत्री है। 

Desk Team