चीन से शुरू हुए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप भारत में फैल चुका है। केंद्र सरकार के द्वारा एहतियात के तौर पर वायरस के फैलाव को रोकने के लिए 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था। इस बीच एक प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा है कि भारत जैसे देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तीन सप्ताह का लॉकडाउन शुरुआती कदम के तौर ठीक है लेकिन इस घातक विषाणु से निपटने में अभी और वक्त लग सकता है।
व्हाइट हाउस में जैवरक्षा पर राष्ट्रपति के विशेष सहायक रह चुके राजीव वेंकैया ने कहा कि फिलहाल यह बता पाना मुश्किल है कि भारत को कोविड-19 से पूरी तरह से पार पाने में कितना वक्त और लगेगा। बुश के शासनकाल में जैव आतंकवाद और जैविक खतरों के प्रति अमेरिका की तैयारियों का जिम्मा वेंकैया पर था। उन्होंने कहा कि ‘‘एक महामारी विशेषज्ञ के दृष्टिकोण से मुझे नहीं पता कि क्या तीन सप्ताह पर्याप्त होंगे? इसमें और वक्त लग सकता है।’’
पलायन कर रहे प्रवासी मजदूर कोरोना वायरस का कर सकते हैं फैलाव, विश्व बैंक ने जताई चिंता
वर्तमान में वेंकैया दवा कंपनी ताकेदा के ग्लोबल वैक्सीन बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि “हमें देखना होगा कि अन्य देशों में क्या हो रहा है। लेकिन अगर आप मुझसे पूछते हैं कि इतना वक्त पर्याप्त होगा तो जनसंख्या का आकार , स्वास्थ्य सेवा क्षमता, जहां कई राज्य यह निर्णय ले सकते हैं कि क्या करना हैं और कैसे करना है, इन सब को देखते हुए मुझे लगता है कि इसमें वक्त लगेगा।’’


Download Android App
Download iOS App



