मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- लॉकडाउन का पालन कर अपने घरों में ही मनाएं अम्बेडकर जयंती

Summary :

मायावती ने अपने ट्वीट में बसपा कार्यकर्ताओं से कहा कि ”वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी से अपील है कि डॉ. आम्बेडकर की जयन्ती को अपने-अपने घरों में ही मनायें।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने रविवार को बसपा कार्यकर्ताओं से आगामी 14 अप्रैल यानि मंगलवार को लॉकडाउन का पालन कर अपने घरों में ही अम्बेडकर जयंती मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी से अपील है कि सरकारी पाबन्दियों का सख्ती से अनुपालन करें।

मायावती ने अपने ट्वीट में आम्बेडकर के अनुयायियों और बसपा कार्यकर्ताओं से कहा कि ”वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी से अपील है कि सरकारी पाबन्दियों का सख्ती से अनुपालन करते हुए, अपनी रगों में बसने वाले बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर की जयन्ती को अपने-अपने घरों में ही मनायें। यही बेहतर होगा।”

व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारी हुए भारत के मुरीद, कोरोना के खिलाफ सख्त कदमों को बताया शानदार

उन्होंने कहा कि ”साथ ही, इनकी (अनुयायियों की) इस महामारी के दौरान भी हो रही दयनीय स्थिति और उत्पीड़न के बारे में तथा इससे मुक्ति पाने के लिए भी गम्भीरता से जरूर चिन्तन करना चाहिये। इस मौके पर मेरी इन्हें यह भी ख़ास सलाह है।” 
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि  ‘‘मानवतावादी सोच और कर्म एवं आजीवन कड़ा संघर्ष और त्याग की प्रतिमूर्ति और देश को अनुपम समतामूलक संविधान देने वाले परमपूज्य बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर अपने अनुयायियों और ख़ासकर बसपा के लोगों के लिए हर मायने में प्रेरक, कर्म और धर्म भी हैं।’’

Desk Team