मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विमला वर्मा (दीदी) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आज कहा कि उनके निधन की खबर बेहद दुखद और पीड़दायक है। उन्होंने जीवन पर्यंत मूल्यों और सिद्धांतों की राजनीति की। श्री कमलनाथ ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती वर्मा ने केंद्रीय मंत्री और प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्री रहते हुए जिस दक्षता, कुशलता और योज्ञता के साथ काम किया, वह राजनीतिक जीवन में काम करने वालों के लिए प्रेरणा का ह्मोत है। उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को एवं उनके प्रशंसको व स्नेहीजनो को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
कमलनाथ ने विमला वर्मा के निधन पर जताया शोक
Summary :
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को एवं उनके प्रशंसको व स्नेहीजनो को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


Download Android App
Download iOS App



