मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुए किसान गोलीकांड की चौथी बरसी पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा है कि शिवराज के फिर सत्ता में आने पर किसानों का शोषण शुरू हो गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है आज ही के दिन 6 जून 2017 को प्रदेश के मंदसौर के पिपलियामंडी में अपना हक माँग रहे किसानो के सीने पर शिवराज सरकार के काल में गोलियाँ दागी गयी थी। इसमें 6 किसानो की दर्दनाक मौत हुई थी। इस बर्बर गोलीकांड की चौथी बरसी पर मृत सभी किसान भाइयों की शहादत को नमन, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कमलनाथ ने कहा, ” शिवराज सरकार आते ही प्रदेश में वापस किसानो का दमन, उत्पीड़न, शोषण शुरू? खाद-बीज-डीजल की मार से आय तो दोगुनी नहीं हुई, लेकिन भाजपा सरकार ने लागत जरूर दोगुनी कर दी। ”
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून को काले कानून बनाते हुए कमलनाथ ने कहा, ” तीन काले कानून थोप कर किसानो को बर्बाद करने का काम शुरू ? 6 माह से अपने हक को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे किसानो की कही कोई सुनवाई नहीं, खरीदी केंद्रो पर किसान परेशान, खराब फसलो का मुआवजा नहीं मिला।
कांग्रेस सरकार की किसान कर्ज माफी योजना बंद है। इतना ही नही, प्रदेश में नकली खाद- बीज का व्यापार जोरों पर है। कही भुगतान नहीं मिलने से भटकता किसान, कही उपज बेचने को लेकर परेशान किसान, ऐसी तस्वीरे अब रोज सामने आ रही है।”


Download Android App
Download iOS App



