मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी सरकार से आज एक बड़ा सवाल किया उन्होनें कहा कि बेजेपी ने विधानसभा चुनाव के पहले 100 करोड़ रुपए के जिस मध्यप्रदेश कृषि स्टार्टअप कोष’की स्थापना की बात की थी, वह कहां है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदर्भ में ट्वीट करते हुए कहा कि वे खुद ही घोषणा करते हैं, खुद ही अपनी पीठ थपथपा लेते हैं और खुद ही उस घोषणा को फेंक देते हैं।

कमलनाथ ने जनता के मुद्दों पर कही बात
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की‘निकास यात्रा’में जनता इन घोषणाओं का हिसाब मांग रही है। कहीं काले झंडे दिखाए जा रहे हैं, कहीं किसान कपड़ उतार कर प्रदर्शन कर रहे हैं, कहीं पंचायत भवनों के ऊपर ताला डाल दिया जा रहा है तो कहीं फर्जी विकास का रथ भ्रष्टाचार वाली सड़कों के अंदर धंस जा रहा है।
उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ने कहा था कि 100 करोड़ रुपए के‘मध्यप्रदेश कृषि स्टार्टअप कोष’की स्थापना की जाएगी एवं कृषि उद्यमियों को इस कोष का इस्तेमाल कर कृषि क्षेत्र में आधुनिक उद्यम लगाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जनता को बताएं कि वह कोष और वह आमंत्रण कहां है।


Download Android App
Download iOS App



