कमलनाथ कॉर्पोरेट सोच के, इसलिए फिजूलखर्ची हो रही : भार्गव

Summary :

गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर कहा, कमलनाथ उद्योग पति हैं और उनकी सोच भी कॉर्पोरेट है। इसीलिए जनता के पैसे से फिजूलखर्ची हो रही है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ ‘कॉर्पोरेट सोच के व्यक्ति हैं, इसलिए फिजूलखर्ची हो रही है। राज्य की सत्ता में हुए बदलाव के बाद मुख्यमंत्री आवास को नया रूप दिए जाने का अभियान जारी हैं। इसे नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने फिजूलखर्ची बताया है।

भार्गव ने गुरुवार देर रात को ट्वीट कर कहा, ‘कमलनाथ उद्योग पति हैं और उनकी सोच भी कॉर्पोरेट है। इसीलिए जनता के पैसे से फिजूलखर्ची हो रही है। साढ़े छह सौ करोड़ रुपए में मंत्रालय का नया भवन बना है। बैठकें और सारे ऑफिस वर्क हो सकते हैं, ऐसे में सीएम हाउस में बड़ी राशि खर्च करके सुविधाएं बढ़ाना गलत है।’ भार्गव के इस बयान को कमलनाथ की उस बात से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में फिजूलखर्ची नहीं होगी।

gopal Bhargava tweet

बसपा MLA ने दी चेतावनी, कमलनाथ सरकार का हाल कर्नाटक जैसा न हो जाए

Desk Team