PoK के बाद कंगना ने तालिबान से की मुंबई की तुलना, महाराष्ट्र के गृहमंत्री को अभिनेत्री ने दिया यह जवाब

Summary :

कंगना अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखती हैं, “वह मेरे संवैधानिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रहे हैं, एक ही दिन में यह पीओके से तालिबान बन गया।”

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की आलोचना करते हुए मुंबई की तुलना अब तालिबान से की है। मंत्री ने अभिनेत्री के लिए कहा था कि उन्हें मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

कंगना अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखती हैं, “वह मेरे संवैधानिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रहे हैं, एक ही दिन में यह पीओके से तालिबान बन गया।” कंगना ने इसके साथ एक खबर के लिंक को भी साझा किया जिसके मुताबिक, देशमुख ने कंगना के लिए कहा है कि उन्हें मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है और अभिनेत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

कंगना ने ट्वीट कर कहा, “मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए अब मैंने तय किया है कि मैं आने वाले इस सप्ताह 9 सितंबर को मुंबई वापस आऊंगी। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मैं टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।”
शिवसेना के सांसद संजय राउत द्वारा कंगना को मुंबई वापस न लौटने की बात कहे जाने के बाद अभिनेत्री ने मुंबई और पीओके के बीच तुलना करने की यह टिप्पणी दी थीं। दरअसल, कंगना ने ट्वीट कर मुंबई और यहां की पुलिस की निंदा की थी, जिस पर राउत का यह बयान आया था। कंगना फिलहाल लॉकडाउन के चलते अपने होमटाउन मनाली में हैं, जहां वह अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।

SCO की बैठक में राजनाथ का आतंकवाद पर करारा वार, भारत वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध

Desk Team