सुशांत सिंह की मौत को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच बयानबाज़ी शुरू हो गई है। बीते कई दिनों से कंगना मुंबई पुलिस को लेकर सवाल खड़े कर रहीं हैं, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। अब राउत के इस बयान पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि मुंबई पीओके की तरह क्यों लग रही है।
कंगना ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, संजय राउत शिवसेना नेता ने मुझे खुली धमकी देते हुए मुंबई वापस नहीं आने को कहा है। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की तरह क्यों लग रही है?
Sanjay Raut Shiv Sena leader has given me an open threat and asked me not to come back to Mumbai, after Aazadi graffitis in Mumbai streets and now open threats, why Mumbai is feeling like Pakistan occupied Kashmir? https://t.co/5V1VQLSxh1
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 3, 2020
सुशांत मामले में मुंबई पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। आपको बता दें कि कंगना रनौत की ओर से बीते दिनों मुंबई पुलिस के कमिश्नर और मुंबई पुलिस के कामकाज पर सवाल खड़े किए गए थे। जिसके जवाब में संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा है कि मुंबई में रहते हुए कंगना का ऐसा कहना शर्मनाक है। राउत ने लिखा है, हम उनसे रिक्वेस्ट करते हैं कि कृपया मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस की बेइज्जती है। गृह मंत्रालय को इस पर ऐक्शन लेना चाहिए।
वहीं मुंबई के आठ पूर्व आईपीएस अफसरों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करके सुशांत सिंह राजपूत केस के मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की मांग की है। जनहित याचिका में कहा गया है कि गलत रिपोर्टिग कर मुंबई पुलिसकी छवि खराब न करें। जो सही हो वो तटस्थ होकर खबर चलाएं।


Download Android App
Download iOS App



