उत्तराखंड पुलिस ने 4 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने सोमवार को कहा, कल से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी, हर जोन पर नजर रखने के लिए 333 सीसीटीवी के अलावा ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बिना साइलेंसर वाले वाहनों को नहीं मिलेगी इजाजत
इससे पहले रविवार को उत्तराखंड पुलिस की ओर से यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की गई, कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कल एक समीक्षा बैठक की गई। निर्णय लिया गया कि यात्रा को सुचारू रूप से और पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न किया जाए। एक और बड़ा निर्णय यह लिया गया कि बिना साइलेंसर वाले वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
लाखो की संख्या में भक्तों की पहुंचने की संभावना
‘कांवड़ यात्रा’ भगवान शिव के भक्तों की एक वार्षिक तीर्थयात्रा है। कांवरिया तीर्थयात्री गंगा नदी से पवित्र जल लाने के लिए उत्तराखंड में हरिद्वार, गौमुख और गंगोत्री और बिहार में सुल्तानगंज जैसे स्थानों पर जाते हैं और फिर उससे भगवान शिव की पूजा करते हैं। बता दें कि बड़ी संख्या में भक्त हरिद्वार में पवित्र जल लेने पहुंचेंगे।


Download Android App
Download iOS App



