अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ गई है। बता दें लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सन्नी सिंह को प्रयागराज की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कल पेश किया गया था। सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी।
आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ा दी
आपको बता दें न्यायालय ने कहा कि पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में अंकित तथ्यों के आधार पर तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने जाने का पर्याप्त आधार है। पुलिस ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि हत्याकांड की विवेचना अभी पूरी नहीं हो सकी है। इसलिए तीनों आरोपियों को 14 दिन के लिए और न्यायिक हिरासत में जेल में रखा जाए।
न्यायिक आयोग की टीम दो दिनों की पूछताछ
दरअसल, माफिया अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की टीम दो दिनों की पूछताछ, जांच के बाद सोमवार को लखनऊ लौट गई। आयोग की टीम ने काटजू रोड के रहने वाले कई युवकों, दुकानदारों के अलावा अतीक और अशरफ की सुरक्षा में तैनात रहे पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। कई पुलिसकर्मी पहले बयान दर्ज करा चुके थे। उनके बयानों को फिर से लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



