कर्नाटक के सूरतकल नाथूराम गोडसे और सावरकर की तस्वीर वाले पोस्टर को विरोध बढ़ने से पहले ही हटा दिया गया है। हिंदू महासभा के एक स्थानीय नेता द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर की तस्वीरों वाला पोस्टर लगाया गया था।
विवाद बढ़ने से पहले ही नगर निकाय प्राधिकारियों ने गुरुवार को शिकायत मिलने के तत्काल बाद बैनर हटा दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिंदू महासभा के स्थानीय नेता राजेश पवित्रन ने यह फ्लेक्स बैनर लगाया था। शिकायत मिलने के बाद मंगलुरु नगर निगम के आयुक्त के आदेश पर बैनर हटा दिया गया।
पूर्व NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
सूत्रों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह के मद्देनजर सूरतकल में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिंदू महासभा ने 14 अगस्त को सूरतकल फ्लाईओवर पर सावरकर की तस्वीर वाला एक बैनर लगाकर विवाद खड़ा कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



