उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक युवती को निर्वस्त्र करने और उसकी पिटाई करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है। मामला तब सामने आया, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साथ ही राज्य महिला आयोग की प्रमुख विमला बाथम ने घटना की कड़ी निंदा की है।
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की अपने मित्र के साथ एक सुनसान जगह पर बैठकर बात कर रही थी, तभी कुछ लड़के आए और दोनों को गाली देने लगे। इसके बाद युवकों ने मारपीट की और युवती के कपड़े उतार दिए। उन्होंने उसे बेल्ट से पीटा।अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन लोगों ने लड़की का यौन शोषण किया या नहीं।
महिला आयोग ने की घटना की निंदा
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। इस बीच, राज्य महिला आयोग की प्रमुख विमला बाथम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ‘हम घटना का संज्ञान ले रहे हैं और सरकार से आरोपियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए कहेंगे। घटना इस बात का सबूत है कि हम जंगल राज की ओर बढ़ रहे हैं।’


Download Android App
Download iOS App



