कर्नाटक : BJP ने वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई

Summary :

2024 के लोकसभा चुनाव दिन – प्रतिदिन नजदीक आ रहे है ,जिसके देखते हुए राजनीतिक दलों ने तैयारियां जोरो पर शुरू कर दी

2024 के लोकसभा चुनाव दिन – प्रतिदिन नजदीक आ रहे है ,जिसके देखते हुए राजनीतिक दलों ने तैयारियां जोरो पर शुरू कर दी।  कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा ने राज्य में  लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए बैठकों के दौर तेजी से शुरू कर दिया है।  भाजपा ने राज्य में वरिष्ठ नेताओ के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक की।  जिसमे तमाम बड़े नेता शामिल हुए।  
ये नेता हुए बैठक में शामिल 
बीजेपी  प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नलिन कुमार कतील, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, राज्य के एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि थे। 
बैठक पार्टी कार्यालय “जगन्नाथ भवन” में आयोजित 
राज्य के पूर्व मंत्री गोविंदा करजोला, के.एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, डॉ. सी.एन. उच्च स्तरीय कोर कमेटी की बैठक में अश्वत्थनारायण, बी श्रीरामुलु, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सुराणा, प्रदेश संगठन महासचिव राजेश जीवी ने भी हिस्सा लिया।  बैठक यहां पार्टी कार्यालय “जगन्नाथ भवन” में आयोजित की गई।

Desk Team