भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के आधिकारिक प्रवक्ता एन वी सुभाष ने सोमवार को भारत राष्ट्र समिति की विधान पार्षद के कविता की भाजपा विरोधी टिप्पणियों के लिए आलोचना करते हुए उन्हें राजनीति में ‘अपरिपक्व’ करार दिया। सुभाष ने कहा कि देश भर में हर चुनाव में खिलने वाला ‘फूल’ भाजपा का एक प्रतीक है और इसे भुलाया नहीं जाएगा। फूल बुराई के खिलाफ जीत का भी प्रतीक है और अंधकार में प्रकाश लाता है।
भाजपा प्रवक्ता ने लगाया बड़ा आरोप
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि देश के लोग जानते हैं कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपने कुकर्मों और अक्षम सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए अपनी पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति से बदलकर बीआरएस कर दिया है। अब राज्य के लोगों का केसीआर पर से विश्वास उठ गया है।
देश में कितना अच्छा खिल रहा कमल ?
सुभाष ने कहा कि BRS एमएलसी को चल रहे कांटी वेलुगु कार्यक्रम में अपनी आंखों की जांच करवाकर नया चश्मा पहनकर जाना चाहिए ताकि वे यह देख पाने में सक्षम हो सकें कि देश में भाजपा और कमल कितना अच्छा खिल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



