कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को दावा किया कि राज्य में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 13 सीटें मिलेंगी जबकि शेष दो सीटें कांग्रेस और जद(एस) को मिलेंगी। कर्नाटक में पांच दिसंबर को हुए 15 सीटों के लिए उपचुनाव के नतीजें आज यानि नौ दिसंबर को आएंगे। राज्य में सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा को इनमें से कम से कम छह सीटें जीतना जरूरी है।
येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि भाजपा 15 में से कम से कम 13 सीटें जीतेगी जबकि कांग्रेस और जद(एस) को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अगले साढ़े तीन साल में राज्य का समग्र विकास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) सुचारू रूप से प्रशासन चलाने में उनकी मदद करेंगे।
कर्नाटक उपचुनाव : मतगणना जारी, परिणाम तय करेंगे BJP का भविष्य
येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और अगले विधानसभा चुनाव में कम से कम 150 सीटें जीतकर फिर से सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में ही रहेगी। कांग्रेस और जद(एस) के 17 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने से खाली हुई सीटों को भरने के लिए 15 सीटों पर उपचुनाव हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



