कर्नाटक में कांग्रेस ने दस साल बाद पूर्ण बहुमत के साथ जबरदस्त वापसी की है पार्टी ने पूर्ण बहुमत से भी ज्यादा सीटे जीती है। और बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। कर्नाटक में सरकार तो बन गई लेकिन हर बार की तरह इस राज्य में भी सीएम चेहरे को लेकर बवाल मचा हुआ । कांग्रेस के सामने सीएम के दो चेहरे सिद्दारमैया और शिवकुमार है । दोनो को मनाने की पार्टी कोशिश कर रही है। हाईकमान ने सीएम पद को लेकर फैसला लिया कि दो और तीन साल के लिए दोनों को सीएम बनाया जाए। पार्टी का काम यही खत्म नही हुआ इस फार्मूले के बाद ये बात सामने आई है कि पहले किसे सीएम बनाया जाए।
हाईकमान ने चार दिन तक मंथन किया
इसके बाद हाईकमान ने चार दिन तक मंथन किया औऱ फैसला लिया कि सिद्दारमैया ही कर्नाटक के सीएम होंगे औऱ वो आज फैसला ले सकते है। इस फैसले से डीके से सहमती मांगी गई तो वो इस मानने को तैयार नही है। न तो वो राहुल गांधी की बात मान रहे है न ही हाईकमान की ।
डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम
इन सबके बीच माना जा रहा है कि कांग्रेस में सीएम को लेकर टूट हो सकती है। क्योंकी डीके शिवकुमार कह रहे है कि वो पायलट जैसी गलती नहीं करेंगे। इससे साफ है कि शिवकुमार और उनके समर्थक उन्हे ही सीएम देखना चाहते है।
सिद्दारमैया बनेंगे सीएम
इससे पहले तक ये बात सामने आ रही थी की सिद्दारमैया के पास ज्यादा विधायकों का समर्थन है। इसलिए वो ही सीएम हो सकते है । वहीं दूसरी तरफ डीके राहुल गांधी से हाईकमान से मिलकर बात कर रहे है। कर्नाटक में सीएम बनने की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कड़ा मुकाबला है लेकिन बाजी सिद्धारमैया के हाथ लगी। हालांकि यह इतना आसान नहीं था। सिद्धारमैया कांग्रेस के नए सीएम और डिप्टी सीएम बने डीके शिवकुमार ।
Karnataka Chief Minister: सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले सीएम, डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम
Summary :
कर्नाटक में कांग्रेस ने दस साल बाद पूर्ण बहुमत के साथ जबरदस्त वापसी की है पार्टी ने पूर्ण बहुमत से भी ज्यादा सीटे जीती है। और बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। कर्नाटक में सरकार तो बन गई लेकिन हर बार की तरह इस राज्य में भी सीएम चेहरे को लेकर बवाल मचा हुआ ।


Download Android App
Download iOS App



