कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम शिवकुमार ने बेंगलुरु में पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

Summary :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बेंगलुरु सिटी जिले के कांग्रेस पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। बैठक मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित की गई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बेंगलुरु सिटी जिले के कांग्रेस पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। बैठक मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अनुदान देने और पार्टी में समन्वय के मुद्दे पर अपनी राय दी। बैठक के दौरान बेंगलुरु महानगर पालिका के विकास और आगामी लोकसभा की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

कई बड़े नेता हुए शामिल
बैठक में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव, परिवहन मंत्री रामलिंगारेड्डी, आवास मंत्री जमीर अहमद खान, शहरी विकास मंत्री बैराती सुरेश, कांग्रेस सांसद डीके सुरेश समेत अन्य नेता मौजूद रहे। 

Desk Team