कर्नाटक में एक बार फिर हिजाब का मुद्दा उठता नजर आ रहा है। दक्षिण कन्नड़ जिले में चेतावनी के बावजूद हिजाब पहनकर पहुंची 6 मुस्लिम छात्राओं को निलंबित कर दिया गया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में 12 छात्राओं को कक्षाओं में भाग लेने के दौरान हिजाब पहनने के लिए स्कूल से वापस भेज दिया गया।
दरअसल, उप्पीनांगडी के प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज में छह छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण शुक्रवार को 6 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। छात्राएं कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची थीं। छात्राओं को समझाइश के बावजूद आदेशों का पालन नहीं करने को लेकर कॉलेज प्रबंधन की ओर से उन्हें छह दिन के लिए निलंबित किया गया है।
Liquor Home Delivery : पिज़्जा से भी जल्दी होगी शराब की होम डिलीवरी, सिर्फ 10 मिनट में पहुंचेगी घर
निलंबन अवधि के दौरान छात्राओं को कॉलेज और कक्षाओं में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि निलंबन अवधि खत्म होने के बाद छात्राओं को परिसर और कक्षाओं में प्रवेश की अनुमति दे दी जाएगी, बशर्ते वे यूनिफॉर्म रूल्स और हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करें।
हालांकि हम्पनाकट्टे के पास मंगलुरु यूनिवर्सिटी कॉलेज में गुरुवार को हिजाब पहनकर पहुंची 12 छात्राओं को क्लास अडेंट नहीं करने दी गई। हिजाब पहनकर आई 16 छात्राओं ने मांग की कि उन्हें कक्षाओं में जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। कॉलेज के प्राचार्य ने कक्षाओं में उनके प्रवेश से इनकार कर दिया और उन्हें वापस भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



