कर्नाटक : संयुक्त अरब अमीरात से मंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे तीन यात्रियों के पास से 1.18 करोड़ रुपये के मूल्य का सोना जब्त किया गया है। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह सोना तस्करी करके लाया गया था और तीन अलग-अलग घटनाओं में इसे जब्त किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि पहली घटना में शुक्रवार को केरल के कासरगोड के रहने वाले दो यात्रियों को रोका गया और उनके पास से तस्करी कर लाया गया गया सोना जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि एक यात्री शारजाह से आया था जबकि दूसरा यात्री दुबई से यहां पहुंचा था। उनके पास से जब्त सोने की कीमत 26 लाख रुपये है।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को उल्लाल के रहने वाले एक व्यक्ति को रोका गया और उसके पास से छुपाकर लाया गया सोना जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि उसके पास से जब्त किए गए सोने की कीमत 92.27 लाख रुपये है।


Download Android App
Download iOS App



