इंडियन प्रीमियर लीग के 14 वां सीजन का आगाज 9 अप्रैल 2021 से होगा। ऐसे में आईपीएल का नया सीजन शुरु होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले टीम से कप्तान श्रेयस अय्यर को कंधे में लगी चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं होना। वहीं अब खबर है कि टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के सूत्रों के हवाले से बताया गया, दुर्भाग्यवश,अक्षर पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल वो इस वक्त आइसोलेशन में हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। बता दें कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज नीतीश राणा के बाद अक्षर पटेल कोरोना संक्रमित होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। हालांकि नीतीश राणा की गुरुवार को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई तो वहीं 22 मार्च को वह पॉजिटिव पाए गए थे।

वानखेड़े स्टेडियम का कुछ स्टाफ हुआ कोरोना पॉजिटिव
बता दें आईपीएल 2021 के दस मुकाबले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेले जाने हैं। हालांकि खबर सामने यह आ रही है कि वानखेड़े के 8 ग्राउंड्स स्टाफ कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दरअसल इस वक्त कोरोना का सबसे ज्यादा कहर मुंबई और महाराष्ट्र में ही देखने को मिल रहा है। ऐसे में टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले जिस तरह खिलाड़ी और अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं उसने बीसीसीआई की चिंता को कई ज्यादा बढ़ा दिया है।

ऋषभ पंत करेंगे दिल्ली की कप्तानी
गौरतबल है श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में फील्डिंग के समय अपना कंधा चोटिल करा बैठे थे। कंधे की सर्जरी 8 अप्रैल को होगी। इस वजह से दिल्ली कैपिटल्स की कमान अब ऋषभ पंत के हाथों सौंप दी गई है।

आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन देश के 6 अलग अलग शहरों में होगा। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। जबकि दूसरे दिन यानी 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होना है।


Download Android App
Download iOS App



