कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने सोमवार को कहा कि अपर कृष्णा प्रोजेक्ट से एक दिसंबर से 20 मार्च तक सभी नहरों में बारी-बारी से पानी छोड़ जायेगा। कारजोल ने कृष्णा कमांड एरिया इरिगेशन कंसल्टेटिव कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद यहां कहा कि बगलकोट और विजयपुरा जिलों में सभी जल परियोजनाएं लिफ्ट सिंचाई योजनाएं हैं। इनमें से कुछ अब भी शुरुआती चरण में हैं जबकि कुछ अभी शुरू भी नहीं हुई हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री के साथ एक बैठक की जायेगी तथा सभी सांसद एवं कृष्णा कमान के मंत्री को इस योजनाओं के लिए जल बंटवारे को अंतिम रूप देने के वास्ते आमंत्रित किया जायेगा। अधिकारियों को नहरों से गैरकानूनी तरीके से पानी निकालने वाले लोगों के खिलाफ कड़ कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। कुछ लोग पानी की चोरी के लिए नहर को क्षति पहुंचा देते हैं जबकि कुछ दरवाजे को तोड़ देते हैं।


Download Android App
Download iOS App



